Krishi Jankari

स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे करें! और कमाए लाखों में।

नमस्कार किसान साथियों! आज हम आपको स्ट्रॉबेरी की खेती के रोमांचक और लाभदायक जानकारी देंगे। स्ट्रॉबेरी, जो एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, उसकी खेती से आप एक एकड़ से 10 से 13 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। स्ट्रॉबेरी में है विटामिन और पोषक तत्वों का भंडार, जिससे आपकी खेती सिर्फ आपकी कमाई ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य को भी बनाए रख सकती है।

तो आइए, स्ट्रॉबेरी की खेती के इस सफर और जानें इस खास खेती से जुडी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में।

स्ट्रॉबेरी की खेती के लाभ

स्ट्रॉबेरी की खेती करना बेहद ही फायदेमंद हो सकता है, ज्यादातर स्ट्रॉबेरी की खेती ठंडे प्रदेशों में जैसे: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर आदि स्थानों पर की जाती है। लेकिन कुछ विशेष तकनीक और पोली हाउस की मदद से आप इसकी खेती किसी भी स्थान पर आसानी से कर सकते हैं, विशेषताएं आपको अनुकूल जलवायु का विशेष ध्यान रखने की आवश्यक है, स्ट्रॉबेरी की खेती आप छोटे स्थान से शुरुआत कर सकते हैं, इसकी खेती के लिए आप शुरुआत में एक एकड़ जमीन का चयन कर सकते हैं।

लागत

एक एकड़ के अंदर तकरीबन आपको 70 से 100 क्विंटल फलों का उत्पादन मिल सकता है। जिसमें आपको लगभग 2.5 से 3 लख रुपए की लागत आ सकती है।

मुनाफा

मुनाफे की बात करें तो 1 एकड़ से आप लगभग 10 से 13 लाख रुपए तक का मुनाफा स्ट्रॉबेरी की खेती से आसानी से कमा सकते हैं। अधिक मात्रा में खेती करने पर आप इसकी कमाई कहीं गुना बढ़ा सकते हैं, स्ट्रॉबेरी की खेती करना किसानों के लिए बेहद ही फायदे का सौदा माना जा रहा है, आप भी इसकी खेती की शुरुआत करके अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी की प्रमुख प्रजातियां और विशेषताएं

वैसे तो स्ट्रॉबेरी की कई सारी प्रजातियां बाजार में उपलब्ध है। और विभिन्न विभिन्न स्थानो और देशों में अलग-अलग प्रकार की जलवायु के अनुकूल प्रजातियों की बुवाई की जाती है। भारत में स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए आप अधिक उपज और जलवायु के अनुकूल स्ट्रॉबेरी की किस्म का चयन करें इसके लिए आप अगेती, डगलस, गोरिल्ला, फर्न, अर्लिग्लो एवं तिओगा किस्मों का उपयोग कर सकते है। यह प्रजातियां भारत में उत्पादन के लिए बहती अनुकूल मानी जाती है, इन प्रजातियों की या किस्म की खेती करने पर आपको उत्पादन अधिक देखने को मिलेगा, और जलवायु के अनुकूल होने के कारण फल अधिक गहरी और चमकदार मिलेंगे।

जानिए:- पपीता की खेती | Papaya Ki Kheti Kaise Karen

विशेषताएं

स्ट्रॉबेरी की विशेषता की बात करें तो यह बेहद ही स्वादिष्ट, सुगंधित, चमकीली लाल रंग और रस से भरी हुई मिठास के साथ खटास देने वाला एक बेहतरीन फल है।

स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए भूमि का चयन

यदि आप स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते है तो आपको अधिक पोषक तत्वों से भरपूर बलुई दोमट मिट्टी का चयन करना करें, और मिट्टी के PH मान को संतुलित करें।

कृपया ध्यान दें कि स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए बलुई दोमट मिट्टी और ड्रिप सिंचाई विशेष रूप से आवश्यक हैं। एक एकड़ में 20000 से 22000 स्ट्रॉबेरी के पौधे लगाने की योजना है, तो आपको पोषक तत्वों से भरी और उपजाऊ बलुई दोमट मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे पैदावार बढ़ेगी और फलों की गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी।

स्ट्रॉबेरी की बुआई

स्ट्रॉबेरी की बुआई के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से अक्टूबर माह है। खेत की तैयारी के लिए, खेत को तीन-चार बार अच्छी तरह से जुताई करें और मिट्टी को महीन बनाएं। फिर गोबर खाद या अन्य जैविक खाद का प्रयोग करके मिट्टी को और उपजाऊ बनाएं। खेत को कीटाणु और रोगों से बचाने के लिए उपयुक्त दवाओं का इस्तेमाल करें। छोटे क्यारियों को खेत में बनाएं और ड्रिप आइरिगेशन प्रणाली का उपयोग करें ताकि पानी की आपूर्ति सुरक्षित और समर्थन कर सकें।

जानिए कैसे करें अनार की खेती और कमाएं लाखों रुपये!

सही समय और तकनीक

स्ट्रॉबेरी की खेती में स्ट्रॉबेरी की बुवाई का सबसे अच्छा समय सितंबर से अक्टूबर माह के बीच का होता है। इस समय आप स्ट्रॉबेरी की बुवाई करके अच्छी पैदावार ले सकते हैं। इसमें आप विभिन्न प्रकार की तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं, वहीं सिंचाई के लिए ड्रिप या बूंद बूंद सिंचाई का प्रयोग करें।

स्ट्रॉबेरी का पोषण और सिंचाई

यदि आप स्ट्रॉबेरी की खेती करके एक एकड़ से 10 से 12 लाख रुपए तक की कमाई करना चाहते हैं, तो पोषण और सिंचाई पर ध्यान केंद्रित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्ट्रॉबेरी फल बहुत नाजुक होता है, इसलिए ठंडे प्रदेशों में ही इसकी खेती की जाती है। इसका फल गुणों से भरपूर होता है, लेकिन इसकी खराबी का खतरा भी होता है। अधिक उत्पादन के लिए आपको ड्रिप सिंचाई प्रणाली का उपयोग करना चाहिए, जिससे पौधों को नियमित और संतुलित पानी मिलता है, जिससे स्ट्रॉबेरी की फसल में सुधार होता है।

स्ट्रॉबेरी पौधों की सही देखभाल

स्ट्रॉबेरी की खेती में सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य है, स्ट्रॉबेरी के पौधे की नियमित रूप से देखभाल करना। यदि आप स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते हैं, तो आपको स्ट्रॉबेरी के पौधे की नियमित रूप से देखभाल करना बेहद जरूरी माना जाता है। क्योंकी, स्ट्रॉबेरी बेहद ही नाजुक पौधा होने के कारण इसमें कीट, पतंगे कीड़े-मकोड़े या अन्य बीमारियां लगने का खतरा अधिक देखने को मिलता है। बेहद ही आकर्षक पौधा होने के कारण ज्यादातर कीटों को अपनी ओर आकर्षित करता है, इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले कहीं प्रकार के कीटनाशक का छिड़काव कर सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर प्लांट की सुरक्षा के लिए अन्य तरीके अपना कर उनकी देखभाल कर सकते हैं, स्ट्रॉबेरी की खेती में पौधों में खाद या फर्टिलाइजर का समय-समय पर पानी के साथ इस्तेमाल करना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। इससे स्ट्रॉबेरी के पौधे में दुगनी तेजी से ग्रोथ देखने को मिलती है, स्ट्रॉबेरी के पौधे को अन्य किसी रोगों से बचने के लिए बाजार में उपलब्ध दावोंऔ का इस्तेमाल करके बेहतर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं, इससे आपको स्ट्रॉबेरी की पैदावार दुगनी मिल सकती है।

रोग और कीट प्रबंधन

स्ट्रॉबेरी की खेती में आपको कहीं प्रकार के रोगों का सामना करने को मिलेगा, इसमें आपको सर्वाधिक दिखने वाले रोग सामान्य पत्तियों पर धब्बा पड़ना, स्ट्रॉबेरी के फल पर काले धब्बे दिखना या फल की ग्रोथ कम दिखाई देना। वहीं दूसरी ओर कहीं प्रकार के कीट, पतंगे कीड़ों-मकोड़ों के फैलाव के कारण स्ट्रॉबेरी की फसल धीरे-धीरे खराब होने लगती है। इसके लिए आप कीटनाशकों का समय-समय पर इस्तेमाल करें नियंत्रित रूप से स्ट्रॉबेरी की फसल की जांच करें, प्रतिदिन स्ट्रॉबेरी के पौधे की नियमित जांच आवश्यक है। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले ऑर्गेनिक खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं दूसरी ओर स्ट्रॉबेरी को बीमारियों से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक किस्म का चयन अवश्य करें, मिट्टी में कीटनाशक पदार्थ पहले से ही मिला दें ताकि रोग उत्पन्न होने की समता खत्म हो जाए, कहीं प्रकार की मार्केट में मिलने वाली दावोंऔ का इस्तेमाल करके भी आप स्ट्रॉबेरी की फसल को सुरक्षित रख सकते हैं।

सुरक्षा के उपाय

स्ट्रॉबेरी की फसल के लिए सुरक्षा के रूप में आप नवीनतम तकनीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले कीटनाशक, दवाइयां या फिर अन्य प्रकार की दवाइयां का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। जिससे आपकी स्ट्रॉबेरी की पैदावार अधिक देखने को मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ स्ट्रॉबेरी की फसल की पैदावार अधिक लेने के लिए आप कृषि विशेषज्ञओं से सलाह भी ले सकते हैं। और दवाइयां के बारे जानकारी प्राप्त, दवाइयां का छिड़काव कर सकता है।

स्ट्रॉबेरी का उत्पादन

स्ट्रॉबेरी की खेती करना बेहद ही फायदेमंद है! इसमें देखा गया है कि स्ट्रॉबेरी का मार्केट में सर्वाधिक मूल्य मिलता है, जिससे इसकी खेती से अधिक मुनाफा होता है। एक एकड़ में आप आसानी से 70 से 100 कुंटल फल प्राप्त कर सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि एक पौधे से 800 ग्राम फल प्राप्त किया जा सकता है।

यदि आप इसकी खेती 4 से 5 एकड़ के भीतर करते हैं, तो मात्र आपको दो महीना के भीतर लाखों रुपए का फायदा देखने को मिल सकता है। स्ट्रॉबेरी की खेती में एक एकड़ में 2.5 से 3 लाख तक का खर्च होता है। जिसके बाद इसमें मुनाफा 10 से 13 लाख रुपए प्रति एकड़ मिल सकता है। इस प्रकार आप स्ट्रॉबेरी की खेती करके लाखों रुपए आसानी से कमा सकते हैं।

आधुनिक तकनीकी उपयोग

यदि आप ठंडे प्रदेश के अलावा कहीं अन्य जगहों पर स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते हैं, तो आप आधुनिक तकनीको का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह नवीनतम तकनीक आपको स्ट्रॉबेरी की खेती करने में बेहद ही फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप पॉलीहाउस जैसी तकनीक का इस्तेमाल करके तापमान को स्थिर रखकर स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकते हैं, इससे आपकी फसल को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ पोली हाउस जैसी तकनीक का इस्तेमाल करने पर स्ट्रॉबेरी में लगने वाले अन्य प्रकार के रोग, कीट, पतंगे और कीड़ों-मकोड़ों या अन्य प्रकार की बीमारियों का खतरा कहीं गुना कम हो जाता है।

दूसरी तरफ आप अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करके भी स्ट्रॉबेरी की खेती कर सकता है और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं स्ट्रॉबेरी की खेती करना बेहद ही लाभकारी है।

जानिए:- PM Kisan Samman Nidhi Yojana | पीएम किसान सम्मान निधि योजना

निष्कर्ष

दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी के माध्यम से हमने आपको स्ट्रॉबेरी की खेती कैसे करें! के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है। यहां पर हमने आपको बताया स्ट्रॉबेरी की खेती के लाभ, इसमें लगने वाली लागत, मुनाफा, स्ट्रॉबेरी की प्रमुख प्रजातियां और स्ट्रॉबेरी की विशेषताएं वही स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए भूमिका चयन, स्ट्रॉबेरी की बुवाई सही समय और तकनीक का इस्तेमाल, स्ट्रॉबेरी का पोषण और सिंचाई, स्ट्रॉबेरी के पौधे की सही देखभाल करना, रोग और कीट प्रबंधन का कार्य, स्ट्रॉबेरी की फसल की सुरक्षा, स्ट्रॉबेरी की फसल से होने वाला उत्पादन, आधुनिक तकनीक का उपयोग, से संबंधित सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको दी है।

यदि आप ही स्ट्रॉबेरी की खेती करना चाहते हैं ऊपर पर दी गई जानकारी का उपयोग करके या फिर कृषि विशेषज्ञयो से सलाह लेकर स्ट्रॉबेरी की खेती आसानी से कर सकते हैं। इसमें आपको प्रति एकड़ 10 से 12 लख रुपए तक का मुनाफा आसानी से देखने को मिल सकता है। यह मुनाफा अलग-अलग जगह पर या फिर अलग-अलग स्ट्रॉबेरी की किस्मों में अलग-अलग हो सकता है, वही मुनाफा स्ट्रॉबेरी की वर्तमान मार्केट प्राइस पर भी निर्भर करता है।

Sushil Godara

Sushil Godara, an expert in agriculture and insurance, started freelancing as a content writer two years ago. With a passion for crafting engaging content, he recently launched his own website. Sushil's dedication and expertise shine through in his work as he continues to grow in the digital realm.

Recent Posts

Phalodi Mandi Bhav 23-07-2024: मूंग, चना, ग्वार, मेथी, सरसों, जीरा के ताजा मंडी भाव।

नमस्कार किसान साथियों यहाँ पर आप Phalodi Mandi Bhav में मूंग, चना, कपास, ग्वार, मैथी, सरसों, जीरा, इसबग़ोल, तारामीरा, रायड़ा,…

2 months ago

Jodhpur Mandi Bhav 23-07-2024: जीरा, इसबगोल, ग्वार, मूंग, सौंफ के ताजा मंडी भाव।

नमस्कार किसान साथियों, आज यहाँ आप Jodhpur Mandi Bhav 23-07-2024 के ताजा भाव सबसे पहले देखें। जीरा, मूंग, ग्वार, इसबग़ोल,…

2 months ago

Kota Mandi Bhav 23-07-2024 | लहसुन, धान, मक्का, गेहूं, सरसों आदि के कोटा मंडी भाव।

नमस्कार साथियों कोटा मंडी राजस्थान की प्रमुख बड़ी मंडियों में से एक है। आज हम आपको कोटा मंडी में आने…

2 months ago

Nokha Mandi Bhav 23-07-2024: मूंग, मूंगफली, ग्वार, मोठ, जीरा के ताजा मंडी भाव।

नमस्कार किशन साथियों, मंडी के नए भावों को जानने के लिए आपका स्वागत है! यहां पर आप आज के Nokha…

2 months ago

Jaipur Mandi Bhav 23-07-2024: ग्वार, उड़द, अरहर, गुड़-चीनी, दाल के ताजा मंडी भाव।

नमस्कार किशन साथियों, आज यहां आप Jaipur Mandi Bhav 23-07-2024 के ताजा भाव सबसे सटीक और सबसे पहले देखें। गेहूं,…

2 months ago

Kishangarh Mandi Bhav 23-07-2024 | मूंग, ग्वार, सरसों, चना, जीरा आदि के किशनगढ़ मंडी भाव।

नमस्कार किसान साथियो, किशनगढ़ मंडी अजमेर जिले की सबसे बड़ी और प्रमुख अनाज मंडी है। यहाँ पर हम आपको किशनगढ़…

2 months ago